{"_id":"68c4910e1c70d5eb11020072","slug":"gulmarg-gandola-jammu-news-c-10-lko1027-711504-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुलमर्ग गंडोला 22 से 29 सितंबर तक बंद रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुलमर्ग गंडोला 22 से 29 सितंबर तक बंद रहेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रखरखाव कार्य के चलते लिया गया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। जम्मू और कश्मीर केबल कार कॉर्पोरेशन (जेकेसीसीसी) ने विश्व के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में गंडोला को वार्षिक निरीक्षण और रखरखाव के लिए 22 से 29 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है। जेकेसीसीसी के एक अधिकारी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध केबल कार सेवा के सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए नियमित सुरक्षा जांच के तहत अस्थायी रूप से सेवा को बंद किया गया है।
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि निर्धारित वार्षिक निरीक्षण और रखरखाव के कारण गंडोला 22 सितंबर से 29 सितंबर तक बंद रहेगा। असुविधा के लिए खेद है। बता दें कि एशिया की सबसे बड़ी और सबसे ऊंची केबल कार परियोजना गुलमर्ग गंडोला प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटकों को आकर्षित करती है और इसे कश्मीर के प्रमुख आकर्षणों में से एक माना जाता है।