{"_id":"48b8dc8398a23caeb62f5a7a0d19b06c","slug":"gul-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुल रही बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुल रही बिजली
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
Updated Thu, 14 Aug 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लेडनी ग्रिड स्टेशन में लाइन के जंपर जलने और बस बार क्षतिग्रस्त होने से बुधवार को दस घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
इसके चलते इस ग्रिड स्टेशन के तहत आने वाले फीडरों से सुबह साढ़े पांच बजे से गुल हुई बिजली दोपहर तीन बजे के बाद ही बहाल हो पाई।
इस दौरान संबंधित इलाके लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे।ग्रिड के अंतर्गत नरवाल, छन्नी हिम्मत, छन्नी रामा, सैनिक कालोनी सहित अन्य कालोनियां आती हैं।
सुबह जब बिजली गुल हुई तो लोगों ने सोचा कि बिजली कट हुआ है, लेकिन कई घंटे तक जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो हाहाकार मच गया।
दोपहर तीन बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही संबंधित इलाकों में बिजली बहाल हो सकी। कई फीडरों में दोपहर चार बजे के बाद ही बिजली बहाल हो पाई।
ग्लेडनी ग्रिड स्टेशन के कंट्रोल रूम के कर्मचारियों के अनुसार 33 केवी लाइन के जंपर और बस बार को नुकसान पहुंचने की वजह से बिजली बहाल होने में समय लगा।
बिजली विभाग की ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सुनील कुमार का कहना है कि ग्लेडनी ग्रिड स्टेशन में 33 केवी लाइन के जंपरों और बस बार को नुकसान पहुंचने की वजह से मरम्मत कार्य में समय लगा।
विज्ञापन