{"_id":"6642804ce45fff7ebe03cbc7","slug":"ground-subsidence-jammu-news-c-10-jam1006-359628-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर: चिनैनी के हल्की सुईयां में भूमि धंसाव, प्रभावितों के लिए टीम गठित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर: चिनैनी के हल्की सुईयां में भूमि धंसाव, प्रभावितों के लिए टीम गठित करने के निर्देश
Tue, 14 May 2024 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 02:34 AM IST
सार
चिनैनी में भूमि धंसाव से प्रभावित टंडार पंचायत के हल्की सूइयां गांव का एसडीएम गुरदेव कुमार ने टीम के साथ दौरा किया। इस दौरान स्थिति का जायजा लेने के साथ ही प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत की। साथ ही भू-गर्व विभाग को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
दरके पहाड़ (फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला उधमपुर के चिनैनी में भूमि धंसाव से प्रभावित टंडार पंचायत के हल्की सूइयां गांव का एसडीएम गुरदेव कुमार ने टीम के साथ दौरा किया। इस दौरान स्थिति का जायजा लेने के साथ ही प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत की। साथ ही भू-गर्व विभाग को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
टीम ने पाया कि हल्की सूइयां गांव की जमीन और कुछ मकानों में दरारें आई हैं। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का मॉडल गांव तक दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के इंतजाम करने के साथ ही एक कमेटी के गठन के भी निर्देश दिए। साथ ही रिपोर्ट देने के लिए कहा। एसडीएम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन के साथ स्थिति का जायजा लिया है। जल्द ही एक टीम का भी गठन किया जाएगा और भू-गर्व विभाग को इस संबंध में पत्र लिखा जाएगा, ताकि समस्या के पीछे के कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन