फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Groom soldier trapped in snowfall in Kashmir, marriage postponed

जवान की शादी में बर्फ बनी बाधा, दुल्हन ही नहीं घरवाले भी ताकते रहे राह, अगले मुहूर्त का इंतजार

Fri, 17 Jan 2020 10:58 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 Jan 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Groom soldier trapped in snowfall in Kashmir, marriage postponed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

देश की रक्षा में जम्मू-कश्मीर में तैनात धर्मपुर क्षेत्र का एक सैनिक अपनी शादी में ही नहीं पहुंच सका। जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण जवान फंस गया। घर में शादी समारोह चल रहा था। गुरुवार को बरात जाने के लिए तैयार थी लेकिन सैनिक के नहीं पहुंचने से शादी की तारीख टालनी पड़ी।

विज्ञापन


धर्मपुर के गांव खैर पड़ाना में सैनिक की शादी की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हा और दुल्हन पक्ष की सारी तैयारियां पूरी थीं। बरात धर्मपुर से लडभड़ोल जाने को तैयार थी। लेकिन दूल्हा कश्मीर में भारी बर्फबारी में फंस गया। फ्लाइट न होने के कारण वह तय समय पर घर नहीं पहुंच सका। दुल्हन पक्ष से बातचीत के बाद परिजनों ने निर्णय लिया कि शादी अब आगे शुभ मुहूर्त देखकर होगी।

विज्ञापन

भारी बर्फबारी के कारण सुनील घर नहीं पहुंच पाया

पाकिस्तान बॉर्डर राजोरी में तैनात 26 साल के सुनील का विवाह 15 जनवरी, 2020 को दलेड़ में तय हुआ था। 16 जनवरी को बरात दलेड़ आने वाली थी परंतु भारी बर्फबारी के कारण सुनील घर नहीं पहुंच पाया। श्रीनगर के पास पाकिस्तानी सीमा पर तैनात सैनिक सुनील की छुट्टी एक जनवरी से शुरू होने वाली थी और वह घर आने के लिए बांदीपोरा क्षेत्र के ट्रांजिट कैंप पर पहुंच चुका था, लेकिन उस दौरान हुई भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो गईं।

सैनिक सुनील कुमार अभी भी वहीं फंसा हुआ है। दोनों परिवारों में विवाह की तैयारियां पूर्ण हो चुकी थी परंतु युवक के तय समय पर न पहुंचने पर शादी अब अगले लग्न में की जाएगी। दोनों परिवार दूल्हे के न पहुंचने के कारण मायूस हैं परंतु वह जानते हैं कि एक सैनिक के लिए देश सेवा सर्वोपरि है। इसीलिए अब विवाह अगले लग्न में तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed