{"_id":"59d7c4ae4f1c1bc8678b4730","slug":"grenade-recovered-overground-worker-arrested-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की निशानदेही पर ग्रेनेड बरामद, ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों की निशानदेही पर ग्रेनेड बरामद, ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
greande
- फोटो : Demo photo
बनिहाल में 20 सितंबर को एसएसबी की पेट्रोलिंग पार्टी पर हुए हमले में शामिल तीनों आतंकियों की निशानदेही पर शुक्रवार को पुलिस ने एक ग्रेनेड अस्सर से बरामद किया। यह ग्रेनेड उसी जगह से बरामद किया गया है, यहां से पिस्तौल और अन्य हथियार आतंकियों से बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
एसएसपी मोहन लाल के अनुसार जम्मू में पूछताछ के दौरान तीनों हमलावरों ने जांच एजेंसियों को बताया था कि उन्होंने एक हैंड ग्रेनेड को बनिहाल को अस्सर इलाके में छिपा रखा है। गौर रहे कि 20 सितंबर को हुए इस हमले में एसएसबी का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
उसके बाद हमले में शामिल तीन आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए जम्मू के जेआईसी में भेज दिया गया था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह लोग एक स्लीपर सेल के लिए काम कर रहे हैं। कुछ और नाम भी इस हमले से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
इन आतंकियों को हथियार मुहैया कराने वाले ओवरग्राउंड वर्कर को भी पुलिस ने दबोच लिया है। अनंतनाग के बैरीनाग के रहने वाले ओवरग्राउंड वर्कर नजीर अहमद को रामबन पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। हालांकि इसे अनंतनाग पुलिस की तरफ से पकड़ा गया था। जिसे पूछताछ के लिए रामबन पुलिस को सौंप दिया गया है।