फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Grenade attack on police party in Shopian, operation started to search for terrorists

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला, आतंकियों की तलाश के लिए अभियान शुरू 

Mon, 28 Mar 2022 08:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 08:17 PM IST
सार

इमाम साहिब इलाके में आतंकियों ने एक बार फिर पुलिस पार्टी को निशाना बनाया। इससे पहले आतंकियों ने एसपीओ और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Grenade attack on police party in Shopian, operation started to search for terrorists
फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

शोपियां जिले के इमाम साहिब इलाके में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया है। इसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों के बताया कि इस आतंकी हमले में फिलहाल किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकियों की तलाश में बडे पैमाने पर सुरक्षाबलों को लगाया गया है। 

विज्ञापन

बडगाम में लश्कर के 2 आतंकी गिरफ्तार 

बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से हथियार, विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 62 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया और जिले के सुनरगुंड इलाके से लश्कर के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

पिस्तौल की 12 गोलियां, एके 47 राइफल की 32 गोलियां मिली 

इनकी शिनाख्त रामनगरी शोपियां के वसीम अहमद गनई और सीडो शोपियां के इकबाल अशरफ  शेख के तौर पर हुई है। आतंकियों के पास से एक चीनी पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन, पिस्तौल की 12 गोलियां, एके 47 राइफल की 32 गोलियां, विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। बडगाम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed