फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   grenade attack on a police party

कश्मीर के पुलवामा में पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला

Tue, 24 Jan 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 24 Jan 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
grenade attack on a police party
ग्रेनेड - फोटो : Demo Pic.
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने मंगलवार की देर शाम पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया। पुलवामा के एसएसपी रईस मोहम्मद भट ने बताया कि हाल इलाके में नाके पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान गाड़ी से पहुंचे आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड फेंका। इसमें कांस्टेबल फिरदौस अहमद घायल हो गया। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


उधर, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के शीरी इलाके में सोमवार की देर रात सुरक्षा बलों ने श्रीनगर-मुजफ्फराबाद रोड पर लगाए गए 10 किलो के आईईडी को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात 12 बजे सीआरपीएफ की 53 बटालियन और पुलिस की एसओजी की ओर से चलाए गए साझा अभियान में यह सफलता मिली। इसे बम निरोधक दस्ते ने तत्काल निष्क्रिय किया। सुरक्षा बलों का मानना है कि समय रहते आईईडी का पता चल जाने से एक बड़ी घटना होने से बच गई क्योंकि इस रास्ते अक्सर सेना की गाड़ियां गुजरती रहती हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed