फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Grenade attack in Idgah area of Jammu and Kashmir, two people injured, chaos in the area

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सीआरपीएफ बंकर पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, सिपाही समेत दो जख्मी

Wed, 10 Nov 2021 07:15 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 10 Nov 2021 07:15 PM IST
सार

श्रीनगर के ईदगाह इलाके में ग्रेनेड फटने के बाद अफरा-तफरी मच गई। बुधवार देर शाम हुए इस हमले के बाद इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबल पहुंच गए हैं। उन्होंने मौके पर कई लोगों से पूछताछ की है। आतंकियों की तलाश के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Grenade attack in Idgah area of Jammu and Kashmir, two people injured, chaos in the area
घाटी में तैनात सुरक्षाकमी। - फोटो : साकिब नबी

विस्तार

श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बुधवार को सीआरपीएफ के बंकर पर आतंकियों के ग्रेनेड हमले में पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एसएसएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, बुधवार शाम करीब 6.40 बजे आतंकियों ने श्रीनगर के अली मस्जिद ईदगाह इलाके में स्थित सीआरपीएफ की 161 वीं बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड फेंका, जो सड़क किनारे फट गया। हमले में श्रीनगर निवासी एजाज अहमद भट नाम का एक नागरिक और नरवारा ईदगाह निवासी एक पुलिस कांस्टेबल सज्जाद अहमद विस्फोट में घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल फिलहाल छुट्टी पर है। 

विज्ञापन


इससे पहले आतंकियों ने सोमवार को डाउनटाउन इलाके के बोरी कदल में कश्मीरी पंडित की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन बांदीपोरा निवासी निवासी मोहम्मद इब्राहिम खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकियों ने इब्राहिम को निशाना बनाकर करीब से फायरिंग की। रविवार को एसडी कालोनी इलाके में आतंकियों ने पुलिसकर्मी तौसीफ अहमद (29) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में तैनात थे। 
विज्ञापन


टारगेट किलिंग पर रोक लगाने के लिए सीआरपीएफ की पांच अन्य कंपनियां होंगी तैनात 
घाटी में लगातार हो रही हत्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार कश्मीर में सीआरपीएफ की पांच और कंपनियां तैनात करने जा रही है। ये कंपनियां एक सप्ताह के भीतर तैनात हो जाएंगी। इससे पहले अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त 50 कंपनियां भेजी जा चुकी हैं। धरातल पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी दिखाने की रणनीति के तहत अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा हालात की समीक्षा की। उन्होंने हिदायत दी कि घाटी में हत्याएं हर हाल में रुकनी चाहिए। आम लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सीमा पार से अशांति फैलाने की नापाक साजिशों को हर हाल में नाकाम करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed