फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Grenade attack in Budgam Jammu Kashmir, two CRPF jawans and two civilians injured

जम्मू-कश्मीर में लगातार तीसरे दिन आतंकी हमला, सीआरपीएफ का एक जवान और चार नागरिक घायल

Tue, 05 May 2020 01:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 May 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Grenade attack in Budgam Jammu Kashmir, two CRPF jawans and two civilians injured
ग्रेनेड हमला - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस दौरान सीआरपीएफ की 181वीं बटालियन का एक जवान और चार स्थानीय नागरिक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि जवान के घायल होने की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले कल यानी सोमवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए। हमले में चार जवान घायल भी हुए हैं। कार सवार दहशतगर्दों ने सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। सीआरपीएफ जवानों की जवाबी कार्रवाई से दहशतगर्द मौके से भाग निकले। इस हमले की जिम्मेदारी द रिजिंटेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है।
विज्ञापन


घटना के बाद सीआरपीएफ, सेना और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार इस इलाके से सटे क्रालगुंड का एक आतंकी गनी भाई क्रालगुंड और आसपास के इलाकों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है। कुछ साल सक्रिय रहने के बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। पिछले डेढ़ साल से वह दोबारा सक्रिय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि हमले में वह शामिल रहा होगा। क्रॉस फायरिंग में एक किशोर के भी मारे जाने की सूचना है। सीआरपीएफ प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर एक शव बरामद किया गया है लेकिन हथियार नहीं मिले हैं। शव आतंकी का है या किसी और का, यह पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed