पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर को बनाया निशाना, फेंके ग्रेनेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को एक बार फिर निशाना बनाने की कोशिश की है। खबर है कि शनिवार 30 मार्च को अज्ञात हमलावर ने सीआरपीएफ के एक बंकर को निशाना बनाते हुए उस पर हथगोले फेंके हैं। यह बंकर पुलवामा में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के परिसर के बाहर बना हुआ है।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है, जिसे पुलवामा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सीआरपीएफ जवान की पहचान सूरज चंद के रूप में हुई है। वह 182 बटालियन में तैनात है।
वहीं घटना का पता चलते ही सुरक्षाबलों ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलवामा के एसएसपी चंदन कोहली ने बताया है कि इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए पुलवामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया है।
Jammu & Kashmir: Terrorists lobbed grenade near SBI branch in Pulwama, today. No casualties/injuries reported. pic.twitter.com/IsUSy1Lemt
— ANI (@ANI) March 30, 2019
गौरतलब है कि शनिवार सुबह ही श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर बनिहाल के पास एक कार में धमाका हुआ था। धमाका उस समय हुआ जब वहां से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का काफिला गुजर रहा था। धमाके से सीआरपीएफ की बस को मामूली नुकसान पहुंचा।
पहले बताया जा रहा था कि कार में रखे गैस सिलेंडर में धमाका हुआ है, बाद में सीआरपीएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि धमाके में गैस सिलिंडर होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
J&K: More visuals from Banihal, Ramban where an explosion occurred in a car. CRPF sources say 'prima facie blast in the car seems to be a cylinder explosion, CRPF convoy was at a significant distance from explosion site, does not appear to be an attack. Investigations on.' pic.twitter.com/u7pN6ckaFy
— ANI (@ANI) March 30, 2019