फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gramsabha

ग्रामसभा में विभागीय अधिकारियों के नहीं आने पर उखड़े जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
gramsabha
बाड़ी ब्राह्मणा। ब्लॉक बाड़ी ब्राह्मणा में वीरवार को कई पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इसके तहत पंचायत मीन सरकार में भी ग्राम सभा हुई, जिसमें प्रीजाइडिंग अफसर के तौर पर खंड विकास अधिकारी बाड़ी ब्राह्मणा सूरज सिंह जसरोटिया विशेष तौर पर मौजूद थे। लेकिन ग्राम सभा में अन्य विभागों के अधिकारियों के नहीं आने पर जनप्रतिनिधि उखड़ गए। उन्होंने विकास खंड अधिकारी के समक्ष ऐसे ग्राम सभा के आयोजन पर एतराज जताया। साथ ही कई सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा का आयोजन महज खानापूर्ति के लिए हो रहा है।
विज्ञापन

पंचायत मीन सरकार के सरपंच भारत भूषण ने बताया कि विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, बाढ़ नियंत्रण विभाग सहित अन्य विभागों की तरफ से कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं है। जल शक्ति विभाग का सिविल विंग के अधिकारी मौजूद थे, लेकिन मैकेनिकल विंग के नहीं आए थे। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या मैकेनिकल विंग के कारण ज्यादा रहती है। मूलभूत सुविधाओं वाले विभाग के अधिकारी ही नदारद रहेंगे तो ग्रामसभा का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों की हाजिरी ले ली है। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी जाएगी। अगली ग्राम सभा में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बैक टू विलेज की तर्ज पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन इस कार्यक्रम की स्थिति भी वैसी ही हो रही है। इसलिए लोगों का इन कार्यक्रमों से मन उठता जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर विद्युत विभाग से बिजली की सप्लाई को सुचारु रखने के लिए कहते हैं तो वह भी उन्हें नहीं मिल पाती है। अन्य विभागों के साथ भी यही समस्या है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी के समक्ष पंचायत में कई मुद्दों को उजागर कर समाधान की अपील की। इस मुद्दे पर खंड विकास अधिकारी सूरज सिंह जसरोटिया का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया था। लेकिन उनकी तरफ से फोन को काट दिया गया। जब उनसे बात होगी तो उनका पक्ष भी प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा में सभी विभाग के अधिकारियों का मौजूद न होना लापरवाही को दर्शाता है। अगर अधिकारी ही नहीं होेंगे तो ग्रामसभा का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए प्रशासन को इसका संज्ञान लेकर उचित कदम उठाने चाहिए।
- भारत भूषण, सरपंच, मीन सरकार पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed