फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   govt working on rss agenda says congress

आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रहे मंत्री: कांग्रेस

Tue, 07 Apr 2015 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 07 Apr 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
govt working on rss agenda says congress

विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह और कांग्रेस विधायक विकार रसूल के बीच सोमवार को तीखी बहस हुई। विधायक रसूल ने मंत्री पर आरएसएस के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल इलाके में संप्रदायिक भावना के तहत डाक्टरों के तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन


मंत्री ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। मंत्री ने कहा कि कुछ ऐसे डाक्टरों के तबादले किए गए हैं जिनपर गड़बड़ियों के आरोप थे। भ्रष्टाचार को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। इसलिए कार्रवाई हो रही है। विधायक ने आरोप लगाया कि मुस्लिम बहुल इलाके से डाक्टरों का ट्रंासफर सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक के इस आरोप पर भाजपा के विधायक अपनी सीटों से खड़े होकर विरोध जताने लगे। इस पर भारी हंगामा हुआ। भाजपा विधायक नीलम लंगेह ने कहा कि कांग्रेस विधायक का आरोप बेबुनियाद है। कांग्रेस विधायक ने भी जोर-जोर से बोलना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मंत्री द्वारा उत्तर दिए जाने के क्रम में भी कांग्रेस विधायक रसूल ने उन्हें टोका। इस पर मंत्री ने भी उन्हें शांत रहने की हिदायत दी। मंत्री ने कहा कि नियमों के तहत तबादले हुए हैं और तबादले पूर्वाग्रह ग्रस्त नहीं हैं। जहां से तबादला हुआ वहां दूसरे व्यक्ति को तैनात किया गया है। इसलिए तबादले से लोगों की दिक्कतों का आरोप गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed