{"_id":"2a40b7d7864235f4c4a69c0638efe3fb","slug":"govt-will-fulfill-all-promises-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवाम की उम्मीदों पर खरा उतरेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवाम की उम्मीदों पर खरा उतरेगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी विधायक जावेद हुसैन बेग ने कहा है कि गठबंधन सरकार अवाम की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने कहा कि जनादेश का सम्मान करने के लिए भाजपा और पीडीपी में गठबंधन हुआ है। न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर सरकार काम कर रही है और रियासत के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विकास का विजन स्पष्ट है। चुनाव में जनता ने बदलाव के लिए भारी मतदान किया।
विज्ञापन
धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए भाजपा के विधायक सत शर्मा सीए ने कहा कि सभी क्षेत्रों का समान विकास गठबंधन सरकार की प्राथमिकता है। जम्मू कश्मीर की जनता ने भाजपा और पीडीपी के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया। जनता ने नेकां-कांग्रेस की गठबंधन सरकार को उसके खराब प्रदर्शन पर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गए थे।
विज्ञापन
वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का संकल्प लिया है। सरकार रियासत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी काम करेगी। सरकार जबावदेही आयोग, पब्लिक सर्विस कमीशन, और मानवाधिकार आयोग जैसे संस्थानों को मजबूत करेगी जो पिछली सरकार में कमजोर हो गई थी। विधायक आरएस पठानिया ने कहा कि सरकार ने अगले छह साल में विकास का महत्वपूर्ण रोडमैप प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार वक्त की जरुरत थी। सभी क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार समर्पित है। उन्होंने कहा कि सदन में भाजपा विधायक किसी गैर राष्ट्रीय बात होने नहीं देंगे। भाजपा को जम्मू में व्यापक जनादेश मिला है। भाजपा रियासत की सबसे बड़ी पार्टी है। वोट शेयर सबसे ज्यादा है इसलिए कोई इस जनादेश का अपमान नहीं कर सकता। चर्चा में जीएम सरूरी, और मोहम्मद युसुफ भट ने भी शिरकत की।