फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   govt to forgive rioter of kashmir

कश्मीर के दंगाईयों को माफ करेगी उमर सरकार

Wed, 27 Aug 2014 01:12 AM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
 govt to forgive rioter of kashmir

सागर ने पीडीपी पर गुलाम नबी आजाद से भी दगा करने का अरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमरनाथ भूमि विवाद पीडीपी की देन थी। सरकार में शामिल इस पार्टी के दो मंत्रियों ने अमरनाथ भूमि अलाट करने में मुख्य भूमिका निभाई, लेकिन जब मामला बिगड़ गया तो इस दल ने गुलाम नबी आजाद का साथ छोड़ दिया।

विज्ञापन


1996 के चुनाव से पूर्व जब राज्य में आतंकवाद चरम पर था तो इनके नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद हमारे नेता फारूक अब्दुल्ला के पास आए और गुजारिश की कि राज्य में जो आग लगी है उसको आप ही काबू कर सकते हैं और आज ये उन्हीं पर उंगली उठाते हैं। पीडीपी पर सागर काफी बरसे। उन्होंने कहा कि राज्य में अफस्पा किसी सरकार के शासनकाल के दौरान आया।
विज्ञापन


हमारे मुख्यमंत्री ने इसको हटाने के लिए कई बार केंद्र सरकार से बात की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की समस्या का समाधान करने के लिए भी केंद्र सरकार से कहा। पीडीपी ने क्या किया। पीडीपी चुनाव से पूर्व लाभ उठाने के लिए युवकों को आम माफी देने के बात कर रही है जबकि वर्तमान सरकार 2010 और 2011 में भी आम माफी दे चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिहा होंगे घाटी के हजारों दंगाई

 govt to forgive rioter of kashmir

कश्मीर में अकसर होने वाले हंगामों के आरोपियों को माफ करने की तैयारी है। विपक्ष के विरोध के बाद भी उमर सरकार उन कश्मीरी युवकों, जिनके खिलाफ पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं, को आम माफी देने के मूड में है। जोरदार विरोध के बाद भी सरकार इन दंगाईयों को माफ करने पर अड़ी है।

सदन में हुई बहस के जवाब में ग्रामीण विकास एंव पंचायती राज मंत्री अली मोहम्मद सागर ने कहा, सरकार पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल युवकों के खिलाफ दर्ज मामलों के लिए आम माफी देने की जल्द ही घोषणा करने वाली है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने 2376 युवकों को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया, जबकि 6000 के खिलाफ प्रदर्शनों में भाग लेने पर मामले दर्ज किए गए।

पत्थरबाजों के खिलाफ की गई प्राथमिकी को वापस लेने का सरकार फैसला कर चुकी है और इस संबंध में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जल्द ही घोषणा करने वाले हैं।

'खूनखराबे के जिम्मेदार मुफ्ती मोहम्मद सईद'

 govt to forgive rioter of kashmir

सागर ने कश्मीर में खूनखराबे के लिए मुफ्ती मोहम्मद सईद को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि 1989 में जब देश के गृहमंत्री थे तो राज्य में कुछ ऐसी घटनाएं घटी, जिससे खूनखराब हुआ। 1987 के चुनाव में डा. फारूक अब्दुल्ला के राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने ऐसी कई घटनाओं का जिक्र अपने भाषण में किया।

पीडीपी के सदस्यों की टोकाटाकी के बीच सागर ने कहा कि आपके नेता ने आग लगाने का काम किया और अब नारा देते हैं गोली से नहीं बोली से। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस का जन्म कश्मीर में शुरू हुए आंदोलन से हुआ जबकि पीडीपी एक एजेंसी की देन है।

हमने बंदूक के सामने कभी हथियार नहीं डाले चाहे वह बंदूक आतंकी की हो अथवा जवान की। अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए इनके नेताओं ने आतंकवादियों का साथ लिया और बाद में उन्हीं को चुन चुन कर मरवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed