फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GOVT MADE STRATEGY FOR ASSEMBLY SESSION

J&K: विधानसभा सत्र के लिए सरकार और विपक्ष दोनों ने तैयार की रणनीति

Fri, 23 Dec 2016 04:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 23 Dec 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
GOVT MADE STRATEGY FOR ASSEMBLY SESSION
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI

विधानसभा सत्र होने में गिने-चुने दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सत्तापक्ष और विपक्ष रणनीति को आखिरी रूप देने में जुट गए हैं। इतना तय है कि विपक्ष सत्र को हंगामेदार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। सवालों की बौछार और विपक्ष के तेवरों को देखते हुए सत्तापक्ष ने भी कमर कस ली है।  

विज्ञापन


विपक्षी दल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पूरी तरह से फेल रही है। दोनों दलों ने जो वादे जनता से करके सरकार बनाई, उन्हें पूरा करना तो दूर रियासत में मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे हैं। अलोकतांत्रिक फैसले लिए जा रहे हैं। मुलाजिम हो या फिर अस्थायी कर्मी सड़कों पर हैं। 
विज्ञापन


राशन महंगा कर दिया गया है। इसके बावजूद राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल रहा है। पंचायत राज अधिनियम में संशोधन कर पंचायती संस्थानों को कमजोर करने का काम किया गया है। बुरहान वानी के भाई के परिवार को मुआवजा देने का मामला विवादित है। सरहदी इलाकों के लोगों की परेशानियां हैं। इन सब पर सत्तापक्ष से जवाब मांगा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'विधानसभा सत्र के लिए सत्तापक्ष तैयार'

GOVT MADE STRATEGY FOR ASSEMBLY SESSION
डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : File Photo

पीडीपी के वरिष्ठ नेता एवं शिक्षा मंत्री नईम अख्तर के अनुसार विधानसभा सत्र के लिए सत्तापक्ष तैयार है। विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. निर्मल सिंह का कहना है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार ने काम करके दिखाया है।

विपक्ष का सामना करने को सरकार व सत्तापक्ष तैयार है। उनका कहना है कि विधानसभा सत्र के दौरान सदन की मर्यादा बनी रहे, इसके लिए उम्मीद है विपक्ष का सहयोग भी सरकार को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed