{"_id":"932564a370faf6f7f9ddd0b6cd14c62b","slug":"govt-formation-will-be-start-after-rajya-sabha-election-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"RS चुनाव के बाद जम्मू कश्मीर में सरकार का गठन: माधव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RS चुनाव के बाद जम्मू कश्मीर में सरकार का गठन: माधव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 05 Feb 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात फरवरी को राज्यसभा चुनाव के बाद पीडीपी और भाजपा में सरकार गठन को लेकर औपचारिक वार्ता शुरू हो सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव का कहना है कि जम्मू कश्मीर में सरकार गठन में हुई देरी से भाजपा भी चिंतित है। राज्य सभा चुनाव के बाद पीडीपी के साथ सरकार गठन की दिशा में औपचारिक बातचीत शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए अशोका होटल में वीरवार को भाजपा विधायकों के साथ डेढ़ घंटे तक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में राम माधव ने कहा कि 23 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद अब तक सरकार गठन न होने की भाजपा को भी चिंता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीडीपी के साथ अनौपचारिक बातचीत हुई है और उम्मीद है कि राज्यसभा चुनाव के बाद दोनों पार्टियों के बीच औपचारिक बातचीत भी शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के यहां तक प्रारूप की बात है तो मुख्यमंत्री का पद रोटेशन के आधार पर होगा या नहीं। यह मामला औपचारिक बातचीत का विषय है।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति के सवाल पर राम माधव ने कहा कि भाजपा और पीडीपी ने चुनाव में दो-दो उम्मीदवार उतारे हैं। उन्हें विश्वास है कि भाजपा के दोनों उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायकों के साथ बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई है।