{"_id":"5274f2e01f7cc962f2d36dc8867d9bf5","slug":"govt-formation-date-is-not-fixed-yet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार गठन के लिए तिथि निर्धारित नहीं: जुगल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार गठन के लिए तिथि निर्धारित नहीं: जुगल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Feb 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि जम्मू कश्मीर में सरकार गठन के लिए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व पीडीपी के साथ बातचीत कर रहा है और मुद्दों पर सहमति के बाद सरकार का गठन होगा। विधान परिषद चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सरकार गठन के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं है। दोनों दलों के नेताओं में बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
सभी मुद्दों पर सहमति के बाद सरकार का गठन होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती हैं कि जम्मू कश्मीर में स्थायी सरकार बने। इसके लिए खंडित जनादेश का आदर करते हुए पीडीपी के साथ चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां इस दिशा में प्रयास कर रही हैं और सभी मुद्दों पर सहमति के बाद सरकार का गठन होगा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक डा. निर्मल सिंह ने उम्मीद जताई कि दोनों पार्टियों में जल्द ही सहमति बनेगी और रियासत में विकास को नई गति देने के लिए सरकार का गठन होगा।
विज्ञापन