जम्मू-कश्मीरः राज्यपाल का अधीर को करारा जवाब, रंजन ने कहा था- उन्हें भाजपा का नेता बना देना चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान ' जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान बिलकुल भाजपा नेताओं की तरह होते हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर में भाजपा का नेता बना देना चाहिए' का राज्यपाल मलिक ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि संसद में अधीर रंजन ने जो कहा उससे उन्होंने अपनी पार्टी को कब्र में दफन कर दिया। तंज कसते हुए मलिक बोले कि मैं उसके ज्ञान पर क्या कह सकता हूं? मैं अपना काम पूरी निष्ठा से कर रहा हूं, मुझे इन आरोपों की परवाह नहीं है।
J&K Governor SP Malik on Adhir Ranjan Chowdhury's remark 'Governor should be made J&K BJP chief': By saying what he said in Parliament, he buried his party in the grave. What do I say on his knowledge? I'm doing my work with utmost devotion, I don't care about these allegations. pic.twitter.com/CbGXTcCjM0
— ANI (@ANI) August 26, 2019विज्ञापन
आपको बता दें कि लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान बिलकुल भाजपा नेताओं की तरह होते हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर में भाजपा का नेता बना देना चाहिए। चौधरी ने कहा, 'जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल को राज्य भाजपा इकाई का अध्यक्ष बना देना चाहिए। उनकी टिप्पणी और बयान बिलकुल भाजपा नेताओं की तरह होते हैं। जिस तरह से वह बात करते हैं वह राज्यपाल के संवैधानिक कार्यालय की सत्यनिष्ठा को बरकरार नहीं रखता है।'
यह भी पढ़ेंः हाल-ए-कश्मीरः कैसे हैं घाटी के हालात...जानने के लिए देख सकते हैं ये तस्वीरें
उन्होंने आगे कहा, 'जम्मू और कश्मीर के स्कूल और कॉलेज बंद हैं। लोगों को बोलने की अनुमति नहीं है। जो लोग जम्मू-कश्मीर जाना चाहते हैं उन्हें इजाजत नहीं दी जा रही है।' उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आए हैं जब शनिवार को विपक्षी दल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर जाने के लिए पहुंचा था। हालांकि प्रशासन ने उन्हें श्रीनगर हवाई अड्डे से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी और उन्हें दिल्ली वापस भेज दिया।