{"_id":"5d4dc4008ebc3e6ce64e4f8c","slug":"governor-satyapal-malik-reviews-situation-of-kashmir-valley-after-revoke-of-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर का हाल जानने राज्यपाल मलिक खुद निकले सड़कों पर, बोले-सब कुछ है सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर का हाल जानने राज्यपाल मलिक खुद निकले सड़कों पर, बोले-सब कुछ है सामान्य
Sat, 10 Aug 2019 01:32 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक पहुंचे अस्पताल, जाना लोगों का हाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक घाटी में उत्पन्न हालात का जायजा लेने खुद निकले। शुक्रवार को उन्होंने श्रीनगर शहर के रावलपोरा, रामबाग, जवाहर नगर, सोनवार तथा राजबाग इलाके का दौरा कर जमीनी स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पाया कि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं।
राज्यपाल ने ललडेड अस्पताल तथा जीबी पंत बाल अस्पताल सोनवार का दौरा कर चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों तथा वार्ड में भर्ती बच्चों के अभिभावकों से बात कर चिकित्सा व्यवस्था का फीडबैक लिया। उन्होंने एक बच्चे को बेहतर चिकित्सा के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट करने को कहा।
दौरे में उन्होंने पाया कि सभी एटीएम काम कर रहे हैं। साफ-सफाई तथा बिजली-पानी की आपूर्ति सुचारु है। इस बीच यह भी देखा गया कि निजी वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ताजे फल एवं सब्जियों की बिक्री हो रही है। विभिन्न स्थानों पर खुले सरकारी राशन की दुकानों पर उन्होंने राशन की उपलब्धता की जानकारी हासिल की। ईद पर मवेशियों की बिक्री के लिए स्थापित मंडियों में सुविधाओं के बारे में जाना।
विज्ञापन
डिवीजनल कमिश्नर (डिवकाम) ने बताया कि ईद की मुकम्मल तैयारियां की जा रही है। आवश्यक सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल वैन भी उतारे गए हैं। दौरे में उनके साथ मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, मुख्य सचिव उमंग नरूला, डिवकाम बशीर खान, डीसी शाहिद इकबाल चौधरी थे।