फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Governor satyapal malik reacts on Rahul Gandhi statement, kashmir issue article 370 revoked

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मलिक का राहुल पर पलटवार, कहा-जब अधिकारियों को समय होगा उन्हें बुला लेंगे

Wed, 14 Aug 2019 07:16 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 14 Aug 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Governor satyapal malik reacts on Rahul Gandhi statement, kashmir issue article 370 revoked
राहुल गांधी, राज्यपाल जम्मू-कश्मीर सत्यपाल मलिक - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने एक मुद्दे पर जवाब देने में चार दिन का समय लगा दिया, यह मामला पहले से ही स्पष्ट और व्यवस्थित है। वर्तमान में, संपूर्ण राज्य प्रशासन स्वतंत्रता दिवस के जश्न की व्यवस्था करने में व्यस्त है। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने पहले ही स्थानीय प्रशासन को मामले को संदर्भित कर दिया है जो एक सुविधाजनक समय पर सांसद के संपर्क में रहेगा। 
विज्ञापन

 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कश्मीर घाटी में हिंसा की टिप्पणी के बाद बुधवार को एक बार फिर राज्यपाल सत्यपाल मलिक की ट्वीट का जवाब दिया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में राज्यपाल मलिक को 'मालिक' का संबोधन देते हुए कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर आने के आपके निमंत्रण को स्वीकार करता हूं। मैं वहां आकर लोगों से मिलना चाहता हूं। आप बताएं, मैं कब आ सकता हूं?
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा था कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए एक विमान भेजेंगे ताकि वह घाटी का दौरा कर यहां की जमीनी हकीकत को जान लें। राज्यपाल ने सोमवार को यह बयान राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर घाटी में हिंसा की खबरें हैं।

मलिक ने राहुल को जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें अपने एक नेता के व्यवहार के बारे में शर्मिंदा होना चाहिए जो संसद में मूर्खों की तरह बात कर रहे थे। मैंने राहुल गांधी को यहां आने के लिए आमंत्रित किया है। मैं उन्हें एक विमान भेजूंगा, आप स्थिति का जायजा लें और फिर बोलें। आप एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और आपको इस तरह से नहीं बोलना चाहिए।




शनिवार की रात को राहुल गांधी ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर से वहां की हिंसा के बारे में कुछ रिपोर्टें आई थीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले पर पारदर्शी तरीके से चिंता व्यक्त करनी चाहिए। मलिक ने कहा कि इस मुद्दे पर विदेशी प्रेस ने गलत रिपोर्टिंग का प्रयास किया और हमने उन्हें चेतावनी दी है। आपके लिए सभी अस्पताल खुले हैं और अगर एक भी व्यक्ति गोली से मारा गया है, तो इसे साबित करें। कुछ युवाओं द्वारा हिंसा किए जाने के एक मामले में चार लोगों के पैर में छर्रे लगे हैं और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।

मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के राज्य की यात्रा करने के न्यौते को स्वीकार करते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल वहां जाएगा लेकिन हमें विमान की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'आदरणीय राज्यपाल (जम्मू और कश्मीर) आपके निमंत्रण पर मैं और विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की यात्रा जरूर करेगा। हमें विमान की जरुरत नहीं है। कृपया हमें यात्रा करने और लोगों से मिलने की स्वतंत्रता दें। इसके अलावा मुख्यधारा के नेताओं और वहां तैनात हमारे सैनिकों से मिलने की हमारी स्वतंत्रता सुनिश्चित करें।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed