फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Governor Malik targeted leaders of kashmir, said All these leaders killed children in name of Jannat

राज्यपाल मलिक ने घाटी के नेताओं पर साधा निशाना, बोले- जन्नत के नाम पर बच्चों को मरवाते हैं ये लोग

Tue, 22 Oct 2019 02:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 22 Oct 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
Governor Malik targeted leaders of kashmir, said All these leaders killed children in name of Jannat
governor satyapal malik - फोटो : बासित जरगर

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि यहां जितने समाज, धर्म, हुर्रियत और मुख्यधारा के नेता कहे जाते हैं, ये सब दूसरों के बच्चों को मरवाने का काम करते हैं। उक्त नेताओं व लोगों पर निशाना साधते हुए मलिक ने कहा कि इनमें से किसी की संतान नहीं मरती, किसी की संतान आतंकवाद की ओर रुख नहीं करती। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन लोगों की फितरत रही है कि घाटी के बच्चों को गुमराह करके, जन्नत का रास्ता दिखाया जाए और मरवा दिया जाए। वहीं राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को खत्म नहीं करता है तो सेना अंदर घुसकर हमला करेगी। 
विज्ञापन


आतंकी प्रशिक्षण शिविरों को नेस्तनाबूत करने के लिए यह कार्रवाई रविवार को अंजाम दिए गए अभियान से बड़ी होगी। हम आतंकी शिविरों को पूरी तरह से बरबाद कर देंगे। राज्यपाल सोमवार को श्रीनगर के जेवन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान बाज नहीं आया तो हम और अंदर घुस कर मारेंगे- मलिक

मलिक ने कहा कि यदि पाकिस्तान बाज नहीं आया तो हम और अंदर घुस कर मारेंगे। जंग बुरी चीज है यह बात पाकिस्तान को समझना चाहिए। रविवार को सेना की जवाबी कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसी नापाक हरकतें रोज करता रहता है, उसे कहीं न कहीं रोकना पड़ेगा।

मलिक ने कश्मीर के युवाओं को कश्मीर को आगे बढ़ाने में योगदान की अपील की और कहा कि एक नवंबर से एक नया कश्मीर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, यहां के लोगों को मैं यह कहना चाहता हूं कि वह नये कश्मीर में अपनी हिस्सेदारी करें और इसे आगे बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed