फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Governor distributing funds, the government will issue

राज्यपाल बांट रहे हैं धन, सरकार के लिए होगी समस्या

Sat, 26 Mar 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 26 Mar 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
Governor distributing funds, the government will issue
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : PTI
पिछले ढाई साल में राज्यपाल शासन के दौरान राज्यपाल एनएन वोहरा ने जिस तेजी से विकास कार्यों के लिए मंजूरियां और राशि दी है, वह भाजपा के लिए भी आश्चर्य बना हुआ है।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता राममाधव ने कहा कि पिछले ढाई माह में राज्यपाल एनएन वोहरा ने विकास कार्यों और अन्य मदों में इतना धन बांटा है कि आने वाली सरकार के लिए समस्या खड़ी हो जाएगी। लोग भविष्य की सरकार से भी इसी तरह की उम्मीद रखेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुले दिल से जम्मू-कश्मीर के लिए राशि दे रहे हैं। अगले पांच साल तक कामन मिमिमम प्रोग्राम के अलावा रियासत की किसी भी शर्त को केंद्र सरकार नहीं मानेगी। ऐसा संकेत रियासत में भाजपा की राजनीति के केंद्र बिंदू व वरिष्ठ नेता राम माधव ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दिनभर रियासत की नई गठबंधन सरकार का तानाबाना बुनने में जम्मू गेस्ट हाउस में व्यस्त रहने वाले राम माधव ने कहा कि दोनों राजनीतिक दलों ने रियासत के विकास के लिए छह साल का एजेंडा बनाया है। उसके हर बिंदू पर केंद्र सरकार मदद करने को तैयार है, लेकिन इसके बाहर कोई शर्त स्वीकार नहीं किया जाएगी।

पिछले ढाई माह तक केंद्र सरकार से कुछ खास आश्वासन की बाट जोह रही पीडीपी अध्यक्ष महबूबा द्वारा सरकार बनाने में की गई देरी पर राममाधव ने कहा कि दोनों दलोें में कोई अविश्वास नहीं है।


केंद्र सरकार भी रियासत के विकास के लिए हर कदम उठाने को तैयार है। सीएमपी के तहत तमाम परियोजनाएं समय-समय पर दी जाएंगी और रियासत के तीनों खित्तों को विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed