फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government will provide insurance of 10 lakh rupees for candidates

सरकार का बड़ा फैसला, उम्मीदवारों का होगा दस लाख का बीमा

Wed, 19 Sep 2018 03:49 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, जम्मू
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 19 Sep 2018 03:49 AM IST
विज्ञापन
Government will provide insurance of 10 lakh rupees for candidates
प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों का सरकार दस लाख का बीमा कराएगी। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने इसको प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं। जल्द ही इसका आदेश जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


पीडीपी और नेकां ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। चुनावों के विरोध में आतंकियों ने सोमवार को घाटी के कई पंचायत घरों में आग लगा दी गई थी। इससे प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा प्रदान करना संभव नहीं है। पहले उनकी संख्या का आकलन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें सुरक्षा देने पर फैसला किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एडीजी कानून व्यवस्था मुनीर खान ने बताया कि शोपियां और पुलवामा में पंचायत घरों को निशाना बनाने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर ली गई है। 

इन घटनाओं के पीछे किसका हाथ है इसका पता लगाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के चेयरमैन शफीक मीर का कहना है कि बीमा से पहले सरकार को सुरक्षित वातावरण बनाना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed