फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government teacher turned out to be the mastermind of blasts in Katra and Jammu

Jammu Kashmir: कटड़ा और जम्मू में हुए धमाकों का मास्टरमाइंड निकला सरकारी शिक्षक, ऐसे बना आतंकी

Fri, 03 Feb 2023 12:49 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 03 Feb 2023 12:49 AM IST
सार

जम्मू शहर के नरवाल में 12 दिन पहले हुए दो धमाकों के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जम्मू में हुई पूछताछ में आरिफ ने आतंकी हमलों में अपना हाथ होने की बात को कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
Government teacher turned out to be the mastermind of blasts in Katra and Jammu
Terrorist Arif - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटड़ा के नौमाई और जम्मू के शास्त्री नगर व नरवाल में हुए धमाकों का मास्टरमाइंड रियासी जिले के गुलाबगढ़ के गांव बरनसाल का रहने वाला मोहम्मद आरिफ शेख निकला। आरिफ सरकारी शिक्षक है। जम्मू शहर के नरवाल में 12 दिन पहले हुए दो धमाकों के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज की थी। जांच में आरिफ के संलिप्त होने का खुलासा हुआ था। पुलिस ने उसे गुलाबगढ़ बरनसाल स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जम्मू में हुई पूछताछ में आरिफ ने आतंकी हमलों में अपना हाथ होने की बात को कबूल कर लिया है। आतंकी हमलों का जिम्मेदार आरिफ मिडिल स्कूल फगिहाला में वर्ष 2010 में बतौर रहबरे शिक्षक के रूप में भर्ती हुआ था। वर्ष 2015-16 में पांच वर्ष बाद उसने स्थायी शिक्षक के रूप में अपनी नौकरी को शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरनसाल निवासी गुलामदीन शेख के चार बेटों और चार बेटियों में दूसरे नंबर के बेटे आरिफ का तीन वर्ष का बेटा भी है। मकान के रूप में उसके पास चार कच्चे कमरे और लॉबी है। वाहन के रूप में आरिफ ने आल्टो कार ले रखी है। बताया जाता है कि आरिफ अक्सर स्कूल से काम का बहाना लगाकर जम्मू आता जाता रहता था।

गौरतलब है कि वर्ष 2020 में जिला पुलिस ने लश्कर ए ताइबा के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इसमें गुलाम हुसैन नामक एक व्यक्ति भी सरकारी शिक्षक था। पकडे़ गए आरिफ के संबंध पाकिस्तान में रह रहे उसके रिशतेदार कासिम और कमरद्दीन के साथ बताए जाते हैं, जोकि वहां पर आतंकी संगठनों के लिए काम करते हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के रिश्तेदारों ने ही उसे आतंक साजिशों में शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed