फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government should built security wall on the river Tawi

तवी नदी पर सुरक्षा दीवार बनवाए सरकार

Mon, 13 Oct 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 13 Oct 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
Government should built security wall on the river Tawi

तवी नदी में छह सितंबर को आए उफान में क्षतिग्रस्त हुए घर के लोगों ने सोमवार को लोअर बेलीचराना, गौशाला के नजदीक सिख काउंसिल के बैनर तले प्रदर्शन किया। प्रधान हरमोहिंद्र सिंह के नेतृत्व में लोगों ने सरकार से तवी नदी पर सुरक्षा दीवार बनाने और लोगों के घरों में हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


ऐसा न होने पर सड़क पर आने की चेतावनी भी दी है। लोगों ने कहा कि बाढ़ का पानी काफी पहले उतर गया, लेकिन अब तक उनको कोई मुआवजा नहीं मिला है। प्रधान हरमोहिंद्र के मुताबिक छह सितंबर को तवी नदी में आए उफान के कारण बेलीचराना और आसपास के इलाकों में भारी तबाही हुई है, जिसका पीडि़तों को अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन


कई लोगों के मकानों को क्षति पहुंची है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिनके लिए दोबारा से उभरना काफी मुश्किल है। इसके साथ ही उन्होंने गलियों, नालियों और पीने के पानी की पाइपों को मरम्मतकरने की मांग की है, ताकि प्रभावित इलाकों के लोगों की मुश्किलें कम हो सकें। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस दिशा में कदम नहीं उठाए, तो वे सड़क पर आने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed