{"_id":"66ce68a88b7d148d9f0171a4","slug":"government-medical-college-kathua-got-first-rank-jammu-news-c-10-jam1008-429462-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीएमसी कठुआ को रैंकिंग में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीएमसी कठुआ को रैंकिंग में पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जेएंडके की ओर से मंगलवार को जुलाई माह के अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (जेके ई सहज) पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की रैंकिंग जारी की गई। इसमें मेडिकल काॅलेजों की श्रेणी में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ ने पहला स्थान हासिल किया है।
इसके बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज उधमपुर, सरकारी मेडिकल कॉलेज राजोरी, सरकारी मेडिकल कॉलेज बारामुला और सरकारी मेडिकल कॉलेज डोडा का नाम है।
जिला अस्पतालों की श्रेणी में पहला स्थान डीएच (जिला अस्पताल) किश्तवाड़ ने हासिल किया है। उसके बाद डीएच शोपियां, डीएच सांबा, डीएच बांदीपोरा और एएसवाईएम डीएच बडगाम का स्थान है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) की श्रेणी में पहला स्थान सीएचसी पखेरपोरा, बडगाम को मिला है। इसके बाद सीएचसी बनिहाल, रामबन, सीएचसी नागम, बडगाम, सीएचसी हीरानगर, कठुआ और सीएचसी मढ़, जम्मू रहे हैं। जेके ई-सहज के पोर्टल पर जुलाई 2024 के महीने के लिए वास्तविक समय के आधार पर अपलोड किए गए रोगी फीडबैक के आधार पर रैंकिंग की गई है।