फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   government is committed to bring citizenship bill for people of india living in pakistan

पाकिस्तान में रह रही मां भारती की संतानों के लिए नागरिकता विधेयक लाने को प्रतिबद्ध है सरकार: मोदी

Sun, 03 Feb 2019 08:50 PM IST
Pranjal Dixit भाषा, जम्मू
भाषा, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 03 Feb 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
government is committed to bring citizenship bill for people of india living in pakistan
Narendra Modi - फोटो : संजय गुप्ता
नागरिकता (संशोधन) विधेयक की मजबूत वकालत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार मां भारती की उन संतानों के साथ खड़ी रहेगी जिन्होंने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अत्याचार का सामना किया है।
विज्ञापन


जम्मू के विजयपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘मां भारती की कई संतानों ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांगलादेश में अत्याचार का सामना किया है। हम उन लोगों के साथ खड़े रहेंगे जो एक वक्त भारत का हिस्सा थे, लेकिन 1947 में विभाजन की वजह से हमसे अलग हो गये थे।’’
विज्ञापन


विधेयक का विरोध करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो उसने हमारे भाइयों और बहनों की पीड़ा पर ध्यान नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम एक प्रतिबद्धता के साथ नागरिकता संशोधन विधेयक लाये हैं। अगर धर्म के आधार पर उनके साथ भेदभाव हुआ है तो देश उनके साथ खड़ा रहेगा।’’ मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर का उल्लेख करते हुए भी कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed