{"_id":"620f3444ef96a12650424444","slug":"government-employees-tell-every-month-how-much-work-has-been-done-system-will-start-in-jammu-kashmir-from-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमान: सरकारी कर्मचारियों को हर माह बताना होगा कितना काम किया, क्या रही उपलब्धि, जम्मू कश्मीर में मार्च से शुरू होगी व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरमान: सरकारी कर्मचारियों को हर माह बताना होगा कितना काम किया, क्या रही उपलब्धि, जम्मू कश्मीर में मार्च से शुरू होगी व्यवस्था
Fri, 18 Feb 2022 11:24 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:24 AM IST
सार
अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए निगरानी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी प्रदर्शन रिपोर्ट। हर महीने की सात तारीख तक कर्मचारियों को देना होगा काम का ब्योरा। 15 तक विभागाध्यक्ष करेंगे काम की समीक्षा।
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सभी सरकारी कर्मचारियों को अब हर माह अपने कामकाज और उपलब्धियों का ब्योरा देना होगा। सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था मार्च माह से लागू होगी। हर महीने की सात तारीख तक कर्मचारी ब्योरा उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन
प्रशासन ने एप्लीकेशन किया तैयार
उनके नियंत्रक अधिकारी 15 तारीख तक इस ब्योरे की समीक्षा कर पोर्टल पर अपलोड करेंगेे। इसके लिए एप्लीकेशन तैयार किया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि सरकारी मुलाजिम इस व्यवस्था के तहत अपने प्रदर्शन का बेहतर आकलन कर सकेंगे।
विज्ञापन
वहीं, वरिष्ठ अफसर अधीनस्थ कर्मियों के प्रदर्शन से जुड़ी जवाबदेही तय करने के साथ ही मानव संसाधन प्रबंधन को और बेहतर कर सकेंगे।
सार्वजनिक होगी आपकी उपलब्धि
सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी आदेश के अनुसार महीने भर के कामकाज और उपलब्धि का विवरण निगरानी पोर्टल http://epm.jk.gov.in पर देना होगा। सभी विभागाध्यक्षों व अन्य संबंधित अधिकारी हर माह 15 तारीख तक अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की प्रदर्शन रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन