{"_id":"6150b1ab8ebc3e08fe5d6f69","slug":"government-decided-to-run-special-vaccination-campaign-in-view-of-cases-of-corona-infection-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: श्रीनगर में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए सरकार ने लिया अहम फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: श्रीनगर में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए सरकार ने लिया अहम फैसला
Mon, 27 Sep 2021 12:07 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:07 AM IST
सार
श्रीनगर में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सरकार ने वैक्सीन की पहली डोज के 100 फीसदी लक्ष्य को पूरा करने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामलों को देखते हुए कोविड वैक्सीन की पहली डोज के 100 फीसदी लक्ष्य को जल्द पूरा करने के विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। अन्य जिलों में भी पहली डोज के 100 फीसदी लक्ष्य को जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू को दहलाने की साजिश: पाकिस्तान में बैठे सरगना ने भेजा अपना दहशतगर्द, पुलिस की पैनी नजर से टला बड़ा हमला
विज्ञापन
स्कूलों के मामले में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को पहले की तरह ही सशर्त स्कूलों में प्रवेश को मंजूरी प्रदान की गई है। इसी तरह उच्च शिक्षण संस्थानों में भी सशर्त विद्यार्थियों को ऑफलाइन पढ़ाई की मंजूरी दी गई है। दसवीं और बारहवीं को छोड़ स्कूलों में अन्य कक्षाएं ऑफलाइन पढ़ाई के लिए बंद ही रहेगी। हालांकि वैक्सीन लगा चुके स्कूली स्टाफ को प्रशासनिक कार्य के लिए सीमित संख्या में स्कूलों में आने की मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
इंडोर और आउटडोर कार्यक्रमों में एक स्थान पर 25 लोगों को एकत्रित होने की मंजूरी दी गई है। बरात घरों में 50 लोगों को एकत्रित होने को मंजूरी प्रदान की गई है। जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी से कम है वहां पर पर रात्रि कर्फ्यू भी पहले की तरह रात दस से सुबह छह बजे तक रहा करेगा।
अन्य जिलों में रात्रि कर्फ्यू रात आठ से सुबह सात बजे तक जारी रहा करेगा। जिला उपायुक्तों को निर्देश दिये गए हैं कि वह कोरोना टेस्टिंग के मामले में कोई कमी नहीं आने दे और कोरोना उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से संबंधित जिलों में पालन करवाएं।