फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government committed to the development of youth: Lieutenant Governor

सरकार युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध : उप राज्यपाल

विज्ञापन
Government committed to the development of youth: Lieutenant Governor
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कौशल विकास और वित्तीय सहायता आदि के लिए सहायक बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए उचित कदम उठाए गए हैं। यह बातें उन्होंने सोमवार को राजभवन में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीजीपीसी) श्रीनगर के सदस्यों से मुलाकात के दौरान कहीं।

इस दौरान डीजीपीसी श्रीनगर के सदस्यों ने उप राज्यपाल को गुरुद्वारा छठी पातशाही में श्रीगुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व को मनाने के लिए की गई तैयारियों से अवगत कराया। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और सिख विरासत की सुरक्षा सहित समुदाय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उप राज्यपाल ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से युवा पीढ़ी को मिशन यूथ और सरकार की अन्य योजनाओं के तहत स्वरोजगार पहल का लाभ उठाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने को कहा। इस मौके पर गुरमीत सिंह बाली, जसपाल सिंह, रणजीत सिंह, जसबीर सिंह वजीर और जसबीर सिंह ओबरॉय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed