{"_id":"63aca62c2fada13468021956","slug":"government-claims-to-eradicate-terrorism-failed-mehbooba-said-sidda-encounter-proof-of-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद मिटाने के सरकार के दावे विफल, महबूबा बोली- सिद्दड़ा मुठभेड़ विफलता का प्रमाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद मिटाने के सरकार के दावे विफल, महबूबा बोली- सिद्दड़ा मुठभेड़ विफलता का प्रमाण
Thu, 29 Dec 2022 02:24 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 29 Dec 2022 02:24 AM IST
सार
पीडीपी प्रमुख ने दावा किया कि केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए सरकार कोविड या उग्रवाद जैसे बहाने बना सकती है। पीडीपी प्रमुख ने अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा लड़कियों की शिक्षा पर लगाए गए प्रतिबंध की भी निंदा की।
विज्ञापन
जम्मू में महबूबा मुफ्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि सरकार प्रदेश में आतंकवाद को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। जम्मू के सिद्दड़ा इलाके में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए।
विज्ञापन
इस घुसपैठ ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के सरकार के दावों को झूठा साबित कर दिया। महबूबा मुफ्ती ने कहा, सरकार का दावा है कि जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंका है, लेकिन जम्मू में हुई मुठभेड़ इसकी सबसे बड़ी विफलता का प्रमाण है।
विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख ने दावा किया कि केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए सरकार कोविड या उग्रवाद जैसे बहाने बना सकती है। पीडीपी प्रमुख ने अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा लड़कियों की शिक्षा पर लगाए गए प्रतिबंध की भी निंदा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, शिक्षा हासिल करना हमारे इस्लाम में है और अगर कोई इस्लाम के नाम पर धर्म के खिलाफ काम करने की कोशिश करता है तो हम उसकी निंदा करते हैं।