फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Governance will run from Jammu for six months, court will open for two hours everyday for people

छह महीने जम्मू से चलेगा शासन, आम लोगों के लिए दो घंटे रोज खुलेगा दरबार

Mon, 04 Nov 2019 02:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 04 Nov 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Governance will run from Jammu for six months, court will open for two hours everyday for people
सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद सरकार का पहला दरबार सोमवार को जम्मू में सज गया। सुबह साढ़े नौ बजे उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू सचिवालय पहुंचे और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। खास बात यह होगी कि आम लोगों के लिए आज यानी कि सोमवार से दरबार दो घंटे के लिए खुलेगा। दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक कोई भी नागरिक अपनी फरियाद लेकर दरबार में पहुंच सकता है। अवकाश के दिनों को छोड़कर अन्य दिनों में यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन


इस दौरान आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों से मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सचिवालय गेट पर पास बनवाकर अंदर जाने की अनुमति होगी। विधानसभा सचिवालय में इस बार नेताओं की रौनक नहीं होगी।
विज्ञापन


विधानसभा पहले ही भंग है। विधान परिषद का अस्तित्व भी केंद्र शासित प्रदेश बनने के साथ समाप्त हो गया है। ऐसे में राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के कम संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। पहले जब निर्वाचित सरकार होती थी, तब मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों व अन्य नेताओं की मौजूदगी रहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार नए सिरे से फरियादियों के मिलने का समय तय करने पर विचार कर रही

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद सबसे खास बात रही कि दरबार खुलने पर नागरिक सचिवालय की इमारत पर पहली बार केवल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ही फहराता दिख रहा है। इससे पहले की परंपरा और नियमों के मुताबिक सचिवालय भवन पर तिरंगे के साथ राज्य का झंडा भी फहराया जाता था।  

जम्मू में दरबार सजने के बाद अब उपराज्यपाल मुर्मू नागरिक सचिवालय में अपने नए कार्यालय से शासन की बागडोर संभालेंगे। उनके लिए पूर्व मुख्यमंत्री के चैंबर को तैयार किया जा रहा है। वह अपने आवास राजभवन से भी कामकाज देखेंगे। इसके लिए एस्टेट विभाग ने प्रबंध पूरे कर लिए हैं।

सरकार नए सिरे से फरियादियों के मिलने का समय तय करने पर विचार कर रही है। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद इस बारे में जल्दी ही अधिसूचना जारी की जा सकती है। - फारूक अहमद लोन, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed