फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Gover Satyapal Malik says Kashmir valley to soon have multiplex, a cinema hall

कश्मीर में शाम छह बजे के बाद ऐसी कोई जगह नहीं जहां लोग जा सकें, खुलेगा मल्टीप्लेक्स: मलिक

Sun, 23 Jun 2019 12:23 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 23 Jun 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Gover Satyapal Malik says Kashmir valley to soon have multiplex, a cinema hall
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि घाटी में एक मल्टीप्लेक्स खोलने की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अफसोस है कि कश्मीर में शाम छह बजे के बाद करने के लिए कुछ नहीं है। सिनेमा घरों को बंद हुए दशकों हो गए हैं। ऐसी कोई जगह नहीं है जहां आप जा सकते हैं। कश्मीर में सिनेमा हॉल आतंकवादी संगठनों ने 1989 में बंद करा दिया था। उन्होंने कहा कि अब हम मल्टीप्लेक्स खोलने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि यहां के लोग इतने जीवंत हैं कि छुट्टियों में वे लंच के लिए पार्क तथा खुले मैदान में जाते हैं। हम उन्हें मनोरंजन के लिए स्थान उपलब्ध कराने में भी सक्षम नहीं हैं। अब हम मल्टीप्लेक्स खोलने की तैयारी में हैं। कुछ मित्र हैं जो मल्टीप्लेक्स खोलने के लिए दृढ़ निश्चय हैं। 
विज्ञापन


घाटी में दूरदर्शन ने विश्वसनीय समाचार तथा सूचना देने की आवश्यकता को जरूर पूरा किया है जहां अफवाहें अक्सर समाचार बन जाया करती हैं। यहां ऐसी कई अफवाहें फैलती हैं जिसे शांत करने में तीन दिन तक लग जाते हैं। गांवों में परंपरागत मनोरंजन के कई साधन हैं, लेकिन शहरों में ऐसा कुछ भी नहीं है। वे मनोरंजन के लिए टीवी तथा रेडियो पर निर्भर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडी कशीर ने इस आवश्यकता को काफी हद तक पूरा कर दिया है। ज्ञात हो कि 1989 में आतंकी संगठनों की वजह से घाटी में सिनेमा हाल बंद हो गए थे। कुछ हालों को खोलने की कोशिश की गई थी, लेकिन ग्रेनेड हमले की वजह से इन्हें फिर बंद करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed