फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Got admission in the exam center after corona test

कोरोना टेस्ट के बाद परीक्षा केंद्र में मिला प्रवेश

विज्ञापन
Got admission in the exam center after corona test
भद्रवाह। भद्रवाह में 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। सोमवार को परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों को रैपिड एंटीजन टेस्ट के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। इस दौरान परीक्षा हाल में तैनात पर्यवेक्षकों के भी टेस्ट किया गए। भद्रवाह शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जेके बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन की आरे से गवर्नमेंट गर्ल्स और ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल भद्रवाह मे ंपरीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को हुए एजूकेशन विषय के पहले पेपर में 52 लड़कियों और 74 लड़कों ने भाग लिया। परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले सभी के कोविड टेस्ट किए गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अप्रैल 2020 में कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं और परीक्षाओं का निलंबन कर दिया गया था। इसके बाद से वर्चुअल मोड के माध्यम से छात्रों की पढ़ाई जारी रखी गई थी। लेकिन अब कोरोना महामारी का असर कम होने के दो साल बाद भद्रवाह में पहली बार 12 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। नोडल अधिकारी आरिफ हलीम खतीब ने कहा कि सरकारी दिशानिर्देशों के बाद अतिरिक्त जिला प्रशासन ने छात्रों और पर्यवेक्षकों की सुरक्षा के लिए परीक्षा हॉल में कोविड सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी छात्रों का रेट टेस्ट करने का निर्णय लिया था। सभी छात्रों रिपोट निगेटिव आई है। 12वीं कक्षा की छात्रा संगीता भगत ने कहा कि परीक्षाओं में भाग लेने के लिए अपने स्कूल लौटने से खुशी है। स्कूल के माहौल को बहुत याद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed