फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   good news for tourist who come to jammu and kashmir

J&K: कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी, लगातार नीचे गिर रहा है घाटी का तापमान

Wed, 22 Nov 2017 09:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 22 Nov 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
good news for tourist who come to jammu and kashmir
बर्फबारी का लुफ्त उठाते पर्यटक - फोटो : File Photo

रियासत में पारा नए रिकार्ड बनाने की ओर है। श्रीनगर में न्यूनतम माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सीजन की सबसे सर्द रात बीती। न्यूनतम माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री नीचे चल रहा है।

विज्ञापन

खून जमा देने वाली ठंड के साथ कश्मीर में शीत लहर चल रही है। इस बीच मौसम साफ होने पर जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां से कश्मीर के साथ जोड़ने वाला मुगल रोड मंगलवार तीसरे दिन यातायात के लिए खोला गया। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 25 नवंबर से कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 
विज्ञापन

डीएसपी शेख मोहम्मद असलम के अनुसार मुगल रोड पर मंगलवार सुबह पुंछ से साउथ कश्मीर शोपियां जिले के लिए यात्री वाहनों को छोड़ा गया। शोपियां के हीरपोरा क्षेत्र में दो दिन से खड़े वाहनों को भी निकाला गया है। मुगल रोड पर बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी के अधिकतर हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे चला गया है। आगामी मौसम को देखते हुए जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी होने की उम्मीद है। जम्मू में मंगलवार को मौसम साफ रहने के बावजूद दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री गिरकर 23.1 और न्यूनतम भी तीन डिग्री लुढ़क कर 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के बटोत में बीती रात का न्यूनतम पारा 5.4 और भद्रवाह में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रात के तापमान में भी भारी गिरावट

good news for tourist who come to jammu and kashmir

रियासत के लोगों को पिछले करीब ढाई माह से बारिश का इंतजार था। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रात्रि के पारे में लगातार गिरावट आई है। हालांकि घाटी के अधिकांश हिस्सों में तापमान माइनस में देखने को मिला। जम्मू में भी रात के तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।  

स्थान     न्यूनतम पारा  डिग्री सेल्सियस
कारगिल   माइनस 6.6
गुलमर्ग     माइनस 5.6
कुपवाड़ा   माइनस 2.9
पहलगाम   माइनस 2.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed