पढ़ें, सोनमर्ग और यशमर्ग के लिए मुफ्ती का प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोनमर्ग तथा यशमर्ग में गोल्फ कोर्स कोर्ट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही केबल कार प्रोजेक्ट तथा जम्मू रोपवे प्रोजेक्ट में भी तेजी लाई जाएगी। यह फैसला मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अध्यक्षता में शनिवार को विभिन्न पर्यटन विकास प्राधिकरणों के सीईओ के साथ हुई बैठक में किया गया।
उन्होंने यशमर्ग में केबल कार प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने तथा विभिन्न प्राधिकरणों में बेहतर आवासीय सुविधाएं मुहैया कराने पर बल दिया। गुलमर्ग तथा पहलगाम के सीईओ को गोल्फ कोर्स कोर्ट पर और प्रभावी नियंत्रण करने की हिदायत दी। उन्होंने सभी रिसोर्ट को साफ सुथरा रखने तथा नियमित रूप से बिजली और पानी आपूर्ति करने पर बल दिया।
इसके लिए सभी सीईओ को हिदायत दी गई कि वे अपने क्षेत्र में इन सुविधाओं को सुनिश्चित करें। उन्होंने पर्यटक आवास गृहों के निर्माण के दौरान आसपास के वातावरण से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करने की हिदायत देते हुए कहा कि इसके लिए वन विभाग से समन्वय बनाने को कहा जाएगा।
कश्मीर के लिए मुफ्ती की योजना
मुफ्ती ने सभी सीईओ को वैज्ञानिक तरीके से कूड़ा निस्तारण की प्रभावी कार्यवाही करने को कहा। नोटिफाइड एरिया में रहने वाले नागरिकों को भी पर्यटन विकास में भागीदार बनाने को कहा, ताकि वे भी इसमें बढ़ चढ़कर भागीदारी कर सकें। इसके साथ ही मॉडल गेस्ट हाउस बनाने के लिए अनुमति देने में किसी प्रकार की रुकावट न डालने को कहा।
उन्होंने पहलगाम को मुख्य ग्रिड से जोड़कर नियमित बिजली आपूर्ति पर बल दिया। मुफ्ती ने कहा कि आक्रामक मार्केटिंग आज समय की आवश्यकता है ताकि देश तथा विदेश के पर्यटकों को भारी संख्या में आकर्षित किया जा सके। हमारी अर्थव्यवस्था में सुधार संभव है यदि हम पर्यटकों को आकर्षित करने में सफल रहे।
बैठक में योजना विभाग के प्रमुख सचिव बीआर शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के कमिश्नर शैलेंद्र कुमार, पर्यटन विकास निगम के एमडी फारूक अहमद शाह तथा सीईओ उपस्थित रहे।