{"_id":"8b89c84e7e29020d17e6eebab687ffe0","slug":"golden-chance-to-join-indian-army-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करने के लिए साथ ही आत्मनिर्भर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने के लिए सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
सेना की ओर से 126 इंफेंट्री बटालियन के (जम्मू-कश्मीर राइफल) में जनरल ड्यूटी और ट्रेडमेन (वाशरमेन और शेफ) की भर्ती के लिए नौ अप्रैल से लेकर चौदह अप्रैल तक लुधियाना के जगरांव ब्रिज के पास स्थित 152 इंफेंट्री बटालियन सिख में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
नौ अप्रैल को पंजाब, दस अप्रैल को हिमाचल और जम्मू कश्मीर, ग्यारह अप्रैल को हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली होगी। सेना में इस पोस्ट में भर्ती होने के लिए अभ्यर्थी की उम्र अठारह वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
जनरल ड्यूटी के लिए दसवीं कक्षा में 45 प्रतिशत अंक, जबकि ट्रेडमेन पोस्ट के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। रैली में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने दसवीं कक्षा के मार्कशीट, जन्मतिथि से जुड़े अन्य शिक्षा से संबंधित सर्टिफिकेट, स्टेट सब्जेक्ट, गांव के सरपंच द्वारा हस्ताक्षर किए गए चरित्र प्रमाण पत्र और पांच पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।