{"_id":"6589eaa199fa8329850d7dea","slug":"gold-cup-jammu-legends-jammu-news-c-10-jmu1037-269247-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू लीजेंड ने जीता चार साहिबजादे गोल्ड कप , महिला हॉकी में पंजाब ब्लू ने हिमाचल को 7-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू लीजेंड ने जीता चार साहिबजादे गोल्ड कप , महिला हॉकी में पंजाब ब्लू ने हिमाचल को 7-1 से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। चार साहिबजादे गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट मास्टर्स में सोमवार को पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल खेले गए। केके हक्कू हॉकी स्टेडियम में हुए महिला हॉकी के फाइनल में पंजाब ब्लू ने हिमाचल को 7-1 से हराया। पंजाब की गुरप्रीत कौर ने सात गोल के साथ हैट्रिक बनाई, जबकि हिमाचल ने केवल एक गोल किया। पुरुषों के फाइनल में जम्मू लीजेंड्स और हिमाचल के बीच मुकाबला 3-3 गोल से बराबरी पर रहा। मैच का फैसला टाई ब्रेकर के जरिए हुआ, जिसमें जम्मू लीजेंड्स विजेता रहा। टूर्नामेंट लीग आधार पर खेला गया। पहले मैच का उद्घाटन डीजीपीसी जम्मू के उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह और महंत राजेश बिटू ने किया। अंजलि ठाकुर की देखरेख में मीनाक्षी ने अंपायरिंग की।
दूसरे फाइनल में पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा मुख्यातिथि, सतवंत सिंह और साहिल अंपायर रहे। एमएस रीन प्रतियोगिता के निदेशक थे। टूर्नामेंट का आयोजन एनआरआई एसोसिएशन जम्मू द्वारा जसविंदर सिंह कुकू, गुरविंदर सिंह, रजत माथुर की अध्यक्षता में जेकेयूटी धार्मिक पर्यटन संस्कृति और विरासत ट्रस्ट के सहयोग से किया गया था। यहां जनक सिंह, इकबाल सिंह, एचएस रीन, जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, अंगत सिंह सभी पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, राजिंदर सिंह सूदन, मंजीत सिंह बाली, शरणजीत सिंह, जसबीर सिंह मौजूद रहे।