फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GoC White Knight Corps Lt Gen Manjinder Singh said Army prepared to deal with infiltration along LoC all time

रियासी: सीमा पर घुसपैठ से निपटने के लिए सेना हर समय तैयार- लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह

Tue, 17 May 2022 05:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 17 May 2022 05:15 PM IST
सार

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ से निपटने के लिए भारतीय हमेशा तैयार है। उन्होंने रियासी में वर्ष 2022-2023 के लिए खेल कैलेंडर का अनावरण भी किया।

विज्ञापन
GoC White Knight Corps Lt Gen Manjinder Singh said Army  prepared to deal with infiltration along LoC all time
Lt Gen Manjinder Singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियासी में व्हाइट नाइट कॉर्प के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश हमेशा से रही है और अभी भी ऐसे नाकाम कोशिश होती रहती है। मौसम के आधार पर घुसपैठियों की ताकत बढ़ती और घटती है। लेकिन, भारतीय सेना इनसे निपटने के लिए हर मौसम में तैयार है। मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने रियासी में आयोजित पीर पंजाल कबड्डी लीग के कार्यक्रम के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए ये बातें कहीं।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने इस दौरान वर्ष 2022-2023 के लिए खेल कैलेंडर का अनावरण किया। इस कैलेंडर को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की तरफ से संयुक्त रूप से तैयार किया गया है। अनावरण समारोह में  रोमियो फोर्स के जीओसी, जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सचिव, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त और कबड्डी, कुश्ती, एथलेटिक्स व हॉकी संघों के अध्यक्षों सहित अन्य सैन्य एवं नागरिक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

GoC White Knight Corps Lt Gen Manjinder Singh said Army  prepared to deal with infiltration along LoC all time
पीर पंजाल कबड्डी लीग 2022 - फोटो : अमर उजाला

लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि 'आजादी का अमृत महोत्सव और 'फिट इंडिया अभियान' की भावना को ध्यान में रखते हुए खेल कैलेंडर दूरदराज के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना ने हमेशा खेलों को बढ़ावा दिया है और भविष्य में भी ऐसा करती रहेगी। उन्होंने युवाओं को व्हाइट नाइट कोर के तत्वावधान में आयोजित होने वाली व्हाइट नाइट क्रिकेट प्रीमियर लीग में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का आह्वान भी किया।
 
वहीं, पीर पंजाल कबड्डी लीग 2022 के फाइनल मुकाबले को मेंढर की टीम ने अपने नाम किया। इसमें विभिन्न जिलों की 14 टीमों ने दम दिखाया। प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed