{"_id":"5c7994dbbdec22128b55a6f4","slug":"goc-northern-command-visits-border-to-boost-the-morale-of-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की गोलाबारी के बीच एलओसी पहुंचे जीओसी उत्तरी कोर, तैयारियों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की गोलाबारी के बीच एलओसी पहुंचे जीओसी उत्तरी कोर, तैयारियों की समीक्षा की
Sat, 02 Mar 2019 01:53 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
Lt. Gen Ranbir Singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। एलओसी पर लगातार पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की जा रही है। इससे पैदा हुए हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को सेना की उत्तरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह ने एलओसी के अखनूर इलाके का दौरा किया।
उनके साथ व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह भी थे। अधिकारियों ने सेना की तैयारियों की समीक्षा की। जवानों का हौसला बढ़ाया।
परमजीत सिंह ने रणबीर सिंह को बताया कि जमीनी सतह पर सेना की तरफ से हर तरह की स्थिति से निपटने की तैयारी कर रखी है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसका भारतीय जवान पूरी ताकत के साथ जवाब दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान पर पूरा दबाव बनाकर सेना जवाब दे रही है। जीओसी रणबीर सिंह ने सेना के बंदोबस्त पर संतुष्टि व्यक्त की। जवानों से कहा कि वह इसी तरह से डटे रहें। दुश्मन पर पैनी नजर बनाकर रखें। कहा कि देश विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्ती से निपटें। उनके हर मंसूबे को नाकाम करने के लिए अपना बेहतर प्रदर्शन करें।