फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gobar gas plant

Jammu News: उद्घाटन के पांच दिन बाद ही बंद हो गया प्रदेश का पहला गोबर गैस प्लांट

विज्ञापन
gobar gas plant
जम्मू। चारों तरफ उगी हुई भांग, जंग खा चुकी पाइपें और पंप। यह हालत है प्रदेश के पहले गोबर बायो गैस प्लांट की। आरएस पुरा के गांव गेगियां में ग्रामीण विकास विभाग ने 15 लाख की लागत से इसे तैयार किया है। तब विभाग की आयुक्त सचिव मंदीप कौर ने इसका उद्घाटन किया था। गांव के 20 लोगों को इसका कनेक्शन दिया गया है, लेकिन उद्घाटन के 5 दिन भी इसकी सप्लाई लोगों के घरों तक नहीं पहुंची। पिछले दो वर्ष से यह प्लांट बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह गोवर्धन गैस प्लांट प्रदेश का पहला प्लांट था। इसके लिए गांव में पाइपें बिछाई गई हैं। लोगाें को कनेक्शन दिए गए। हर महीने 500 रुपये लिए जाने थे। सिर्फ 5 दिन सप्लाई हुई और इसके बाद यह बंद हो गया। हैरानी की बात तो यह है कि यह 19 अप्रैल 2022 को शुरू हुआ और पांच दिन चलने के बाद बंद हो गया। अब तक यह बहाल ही नहीं हुआ। जहां तक कि इसकी हालत ऐसी है कि चारों तरफ भांग ने घेर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि इस योजना के तहत गांव के ग्रामीणों को मवेशियों का गोबर प्लांट में देना था, लेकिन ऐसा लंबे समय तक नहीं हुआ। गांव के रहने वाले अविनाश चौधरी का कहना है कि परियोजना पांच दिन तक भी नहीं चली। इससे तो अच्छा था कि यह पैसा किसी और जगह लगाया जाता। इसके बारे में आरएस पुरा बीडीओ प्रदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनको किसी ने बताया नहीं कि यह प्लांट बंद है। यह भी जानकारी नहीं कि कब से बंद है। इसकी जांच कराई जाएगी कि किन कारणों से यह प्लांट बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

इस प्लांट के लिए कुछ जरूरी संभावनाएं प्लांट स्थापित करने से पहले देखनी होती हैं। अब इस प्लांट को लेकर क्या स्थिति है। इसकी जांच के लिए निदेशक ग्रामीण सेनिटेशन को निर्देश दिए दे दिए गए हैं।
-शाहिद इकबाल, आयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed