{"_id":"9296e6384e05aa876c3f403b757afc89","slug":"gmc-s-heating-system-off-in-winter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी में सर्दी में भी हीटिंग सिस्टम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसी में सर्दी में भी हीटिंग सिस्टम बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 25 Dec 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमसी में मरीजों की सहूलियत के लिए सर्दी में हीटिंग सिस्टम से महत्वपूर्ण यूनिटों को गर्म रखा जाता है, लेकिन डीजल की कमी के चलते कई यूनिटों में यह सुविधा ठप पड़ी है। अस्पताल के नए इमरजेंसी ब्लाक में हीटिंग सिस्टम चल रहा है। लेकिन पुराने इमरजेंसी ब्लाक में मरीजों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
इसी तरह अन्य यूनिटों में भी हीटिंग सिस्टम बंद रहने से सर्दी में मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। अस्पताल के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार डीजल की थोड़ी कमी बनी हुई है। लेकिन महत्वपूर्ण यूनिटों में हीटिंग सिस्टम की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अस्पताल में हीटिंग सिस्टम चलाने के लिए हर माह करीब सवा टैंकर एलडीओ (लिक्यवड डीजल आयल) की जरूरत पड़ती है।
लेकिन पिछले कुछ माह से इस विशेष तरह के डीजल की कमी के चलते हीटिंग सिस्टम प्रभावित हो रहा है। इस सिस्टम में इमरजेंसी, आईसीयू, सीसीयू, आपरेशन थियेटर आदि महत्वपूर्ण यूनिटों में सर्दी में गर्म तापमान बनाकर रखा जाता है।
विज्ञापन