फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GMC Jammu: Statements of six students recorded in ragging case,

GMC Jammu: रैगिंग मामले में छह छात्रों के बयान दर्ज, एंटी रैगिंग समिति की दूसरी बैठक आज

Tue, 23 Jan 2024 12:00 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 23 Jan 2024 12:00 PM IST
सार

निरीक्षण के लिए रैगिंग में इस्तेमाल कमरे को फिलहाल बंद रखा गया है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य परिषद (एनएमसी) ने भी जीएमसी प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
GMC Jammu: Statements of six students recorded in ragging case,
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएमसी जम्मू के यूजी बॉयज हॉस्टल में रैगिंग मामले में सोमवार को जीएमसी प्रशासन की ओर से छह छात्रों के बयान दर्ज किए गए। प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता की मौजूदगी में कॉन्फ्रेंस हाल में एंटी रैगिंग समिति ने सभी छात्रों से बारी-बारी जानकारी ली।  समिति की ओर से मंगलवार को दूसरी बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन


निरीक्षण के लिए रैगिंग में इस्तेमाल कमरे को फिलहाल बंद रखा गया है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य परिषद (एनएमसी) ने भी जीएमसी प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस हाल में समिति के सदस्यों ने चारों आरोपी छात्रों को बुलाकर बयान लिए। इसके बाद दो पीड़ित छात्रों को बुलाया गया। फिर सभी छात्रों को साथ बिठाकर चर्चा की गई। घटना में घायल छात्र दाऊद की आंख में सुधार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उस पर रैगिंग के चलते बाल्टी से हमला किया गया था, जिससे आंख को चोट पहुंची है। सूत्रों के अनुसार एनएमसी को रैगिंग की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली, जिस पर उसने रिपोर्ट तलब की। रैगिंग के लिए कमरे का इस्तेमाल करवाने वाले एक छात्र को फिलहाल दूसरे किसी साथी के साथ एडजेस्ट होने को कहा गया है।


प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। सभी पक्षों को सुना जा रहा है। एंटी रैगिंग समिति सबूतों के आधार पर सिफारिशें देगी। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुसार किसी भी संस्थान में रैगिंग प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। इस बीच हॉस्टल के दूसरे छात्रों में सोमवार को चर्चा होती रही। बताया जाता है कि छात्रों के बीच अलग-अलग गुट सक्रिय हैं जिससे झड़प की घटनाओं की आशंका रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed