{"_id":"63281b63b752713c1f503877","slug":"gmc-jammu-cardiology-doctor-broke-his-head-accusing-seniors-constantly-harassing-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"GMC Jammu: वरिष्ठों से परेशान हो कर कार्डियोलॉजी के डॉक्टर ने फोड़ लिया अपना सिर, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GMC Jammu: वरिष्ठों से परेशान हो कर कार्डियोलॉजी के डॉक्टर ने फोड़ लिया अपना सिर, जानें क्या है मामला
Mon, 19 Sep 2022 01:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:04 PM IST
सार
कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि संबंधित विभाग के सीनियर्स उसे लगातार परेशान कर रहे थे और उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
GMC Jammu
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर ओवेश वानी ने शनिवार को प्रिंसिपल कार्यालय के करीब शीशे के दरवाजे पर सिर फोड़ लिया। इसके पश्चात, ओवेस वानी ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया कि संबंधित विभाग के सीनियर्स उसे लगातार परेशान कर रहे थे और उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
सिर पर लगी चोट का अस्पताल में उपचार कर उसे जीएमसी पुलिस चौकी में भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार तीन साल का डीएनबी कोर्स कर रहे कश्मीर से संबंधित डॉक्टर ओवेस वानी का हाजिरी मामले में विभाग से विवाद चल रहा था और इसी से परेशान होकर उन्होंने शीशे के दरवाजे पर सिर मार दिया।
विज्ञापन
जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉक्टर शशि सूदन ने मामले में पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर सोमवार तक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। जांच कमेटी में बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष जीएस सैनी, सुपरिटेंडेंट मनोज चलोत्रा, डॉक्टर मीना सिद्धू, मेडिसन विभाग के डॉक्टर फ्याज और डॉक्टर अंजू जम्वाल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव भूपेंद्र कुमार ने जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल को मामले की पूरी जांच रिपोर्ट उनके कार्यालय में सोमवार तक सौंपने के आदेश जारी किए हैं। मामले में डॉक्टर ओवेस वानी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद था।