फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gmc jammu, annual sports games

Jammu News: जीएमसी जम्मू में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आगाज

विज्ञापन
gmc jammu, annual sports games
जम्मू। जीएमसी जम्मू में वीरवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आगाज किया गया। जीएमसी के इंडोर स्टेडियम में समारोह की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने की। ये खेल गतिविधियां आठ नवंबर तक जारी रहेंगी। इनमें क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फुटबॉल, एथलेटिक, बास्केटबॉल, शतरंज प्रतियोगिता करवाई जाएगी। गुप्ता ने खेल समिति के सदस्यों डॉ. प्रमोद कल्सोत्रा, डॉ. विपन मगोत्रा, डॉ. हरलीन कौर, डॉ. सतीश परिहार, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. विनोद कातिल को बधाई दी। डॉ. शमीम, डॉ. सनाह ने सभी विभागाध्यक्षों का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। ब्यूरो
विज्ञापन


जीडीसी बसोहली ने घघवाल की टीम को 36 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में जारी अंतर-काॅलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में राजकीय डिग्री कालेज (जीडीसी) बसोहली ने जीडीसी घघवाल को 36 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वीरवार को खेले गए मुकाबले में घघवाल की टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बसोहली की टीम ने करन कुमार के 61 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। घघवाल के लिए साहिल खजूरिया ने दो विकेट, भूपिंदर और बलविंदर ने एक-एक विकेट झटका। जीत के लिए 154 रनों का पीछा करने उतरी जीडीसी घघवाल की टीम 19.3 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। बसोहली के लिए सौरव ने चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed