फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gmc hospital

जीएमसी में बहाल हुई ओपीडी सेवा, सीडी अस्पताल में 23 जून से होगी

विज्ञापन
gmc hospital
जम्मू। राजकीय मेडिकल कालेज (जीएमसी) में करीब दो महीने से बंद ओपीडी सेवा सोमवार से बहाल हो गई। अस्पताल के प्रत्येक विभाग में पहले दिन 25-25 मरीजों को ओपीडी की सुविधा उपलब्ध हुई। सीडी अस्पताल जम्मू में भी 23 जून से ओपीडी की सेवा बहाल करने का फैसला लिया गया हैं।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू एवं एसोसिएटेड अस्पतालों की प्रिंसिपल डा. शशि सूदन शर्मा ने बताया कि 23 जून से सीडी अस्पताल जम्मू में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक ओपीडी सेवा को बहाल कर दिया जाएगा। इस ओपीडी सेवा का लाभ उठाने के लिए लोग मोबाइल नंबर 9541925371 पर सुबह दस से शाम चार बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सीडी अस्पताल में वार्ड संख्या आठ, नौ और दस को गैर कोविड वार्ड भी घोषित कर दिया गया हैं। उधर, एसएमजीएस अस्पताल जम्मू में भी सोमवार से रूटीन की सर्जरी बहाल हो गई। प्रिंसिपल शर्मा ने बताया कि कोविड मामलों में कमी के चलते गैर कोविड मरीजों को राहत देने के लिए ओपीडी समेत अन्य सेवाएं बहाल की जा रही हैं। उनका कहना हैं कि लोगों को कोविड उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed