फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gmail comes in trend after ban of Social Sites in Kashmir

कश्मीर में सोशल साइटों पर प्रतिबंध लगते ही ट्रेंड में आया जीमेल

Thu, 27 Apr 2017 11:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Thu, 27 Apr 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
gmail comes in trend after ban of Social Sites in Kashmir
जीमेल - फोटो : डेमो फोटो

कश्मीर में सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट पर संदेश भेजने पर प्रतिबंध लगते ही गूगल का जीमेल आईडी सहित अन्य मेल आईडी ट्रेंड में आ गईं। फेसबुक पर कश्मीर से संबंध रखने वाले उपभोक्ताओं की अपने फेसबुक पेज पर जीमेल आईडी स्टेटस में अपडेट करने की बाढ़ आ गई।

विज्ञापन


हर किसी ने अपना जीमेल आईडी शेयर किया। रेडिफमेल, हाटमेल, इंस्टाग्राम, इमो जैसे अकाउंट भी शेयर किए गए। दरअसल, जीमेल से एक दूसरे को मेल किया जा सकता है। यहां तक कि चैटिंग भी की जा सकती है।
विज्ञापन


बेशक गृह विभाग ने 22 नेटवर्किंग साइट पर संदेश भेजने पर रोक लगा दी हो, लेकिन आपस में बात करने वालों ने तरीका कुछ ही मिनट में ढूंढ लिया। संभव है कि जो लोग व्हाट्सएप आदि का इस्तेमाल करते हैं वह लोग भी जीमेल की आईडी बनाएं। इसके माध्यम से एक दूसरे से बात कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीमेल पर 25 एमबी तक की फाइल एक बार में भेजी जा सकती है। इसमें वीडियो, फोटो, पीडीएफ फाइल सहित अन्य फाइलें भी भेजी जा सकती हैं। अन्य नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल करने वाले इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गृह विभाग ने सिर्फ सोशल नेटवर्किंग साइट के संदेश ब्लाक किए हैं, जबकि जीमेल आईडी पर मैसेज भेजा जा सकेगा। 

कश्मीर में कई बार लग चुकी है इंटरनेट पर रोक

gmail comes in trend after ban of Social Sites in Kashmir
घाटी में इंटरनेट पर रोक - फोटो : डेमो फोटो

कश्मीर में इंटरनेट का इस्तेमाल पिछले कुछ सालों से विवादों में रहा है। बार-बार हिंसा की घटनाओं के दौरान मोबाइल सर्विस बंद होती रही है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है, जब इंटरनेट सेवा बंद करने की जगह सोशल साइट पर भेजे जाने वाले संदेश पर रोक लगी हो। इस निर्णय पर कंपनियों को अमल करने में कुछ दिनों का वक्त लग सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed