फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Glimpse of folk culture seen in Jashn-e-Jammu and Kashmir

Jammu News: जश्न-ए-जम्मू और कश्मीर में दिखी लोक संस्कृति की झलक

Sat, 15 Feb 2025 03:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 15 Feb 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Glimpse of folk culture seen in Jashn-e-Jammu and Kashmir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी और जेएंडके आर्टिस्ट एसोसिएशन की ओर से अभिनव थिएटर में पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें प्रदेश की लोक संस्कृतियों पर प्रस्तुतियों के साथ अन्य राज्यों की संस्कृति को दर्शाते हुए लोक गीत व लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए।

कलाकारों की ओर से डोगरी, पहाड़ी, कश्मीरी, गोजरी लोक गीत प्रस्तुत किए गए। इस दौरान रजिया अशरफ और समूह की पहाड़ी लोक गीत ने मन मोह लिया। वहीं रामनगर से नीता आदर्श और समूह ने भावपूर्ण गीतरू प्रस्तुत किया। इसके बाद श्रीनगर से साकिब अहद और पार्टी ने चकरी के साथ भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाबा रेशी लोक रंगमंच और हीमल सांस्कृतिक सोसायटी के कलाकारों ने पारंपरिक कश्मीरी कहानी का जीवंत मंचन किया। लोटस कल्चरल ग्रुप ने रौफ डांस और शकूरी शा डंबली डांस सेंटर द्वारा डंबली डांस ने कश्मीर की गहरी कलात्मक परंपराओं को प्रदर्शित किया। संजीत मेहरा एंड ग्रुप द्वारा डोगरी लोक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। राधिका मन्हास एंड ग्रुप द्वारा डोगरी नृत्य और प्रसिद्ध कलाकारों रजिया अशरफ और परवीना चौधरी द्वारा भावपूर्ण गोजरी गीत के साथ सभी को आनंदित कर दिया। जश्न-ए-जम्मू और कश्मीर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम 17 फरवरी तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed