फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   girls participated in police recruitment process in jammu

जम्मू-कश्मीर में पुलिस भर्ती के दौरान बेटियों ने दिखाया दम

Tue, 21 Mar 2017 12:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 21 Mar 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
girls participated in police recruitment process in jammu
पुलिस भर्ती में शामिल हुईं लड़कियां - फोटो : Amar Ujala

जम्मू-कश्मीर में पुलिस भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई। सबसे पहले जम्मू जिले से इसकी शुरुआत हुई है। सोमवार को पुलिस के खेल मैदान गुलशन ग्राउंड में भर्ती के पहले दिन नारी शक्ति का दम दिखा। खाकी पहनने के लिए युवतियों में गजब का उत्साह दिखा। अगले नौ दिन तक भर्ती तक चलेगी। 

विज्ञापन


सुबह से ही पुलिस लाइन के बाहर महिला उम्मीदवारों की लाइनें लगना शुरू हो गई थीं। युवतियां अपने अभिभावकों के साथ खेल मैदान में भर्ती प्रक्रिया के लिए शारीरिक टेस्ट के लिए पहुंचीं। कड़ी धूप होने के बावजूद युवतियों में जोश भरा रहा।
विज्ञापन


राज्य भर्ती बोर्ड के चेयरमैन सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पहले दिन 1183 उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया होनी थी। इसमें दौड़, शारीरिक जांच शामिल है। इन उम्मीदवारों में 1144 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 856 युवतियां पहले दिन भर्ती के लिए पहुंचीं। कुछ युवक भी पहुंचे। 20 मार्च से 29 मार्च तक जम्मू जिले के लिए भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

girls participated in police recruitment process in jammu
पुलिस भर्ती में शामिल हुईं लड़कियां - फोटो : Amar Ujala

बताया कि पूरे राज्य में 5381 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए पुलिस के पास 118067 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। चरणबद्ध तरीके से भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। गुप्ता का कहना है कि भर्ती पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड है।

हर एक टेस्ट की वीडियोग्राफी की जा रही है। कोई भी उम्मीदवार जांच कर सकता है कि उसका परिणाम क्या है। किसी प्रकार की कोई दुविधा होने पर उसे पूरी रिकार्डिंग दिखाई जाएगी। भर्ती को पूरी तरह से साफ सुथरा रखने की कोशिश की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed