{"_id":"57ea80144f1c1b906c575e9a","slug":"girl-killed-in-accident-during-stone-pelting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में शांति से बौखलाए पत्थरबाज अब स्थानीय लोगों को बनाने लगे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में शांति से बौखलाए पत्थरबाज अब स्थानीय लोगों को बनाने लगे निशाना
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में पथराव करते युवक
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर हिंसा में अब पत्थरबाज आम नागरिकों को भी निशाना बनाने लगे हैं। अलगाववादियों के कैलेंडर का पालन न कर सड़कों पर निकले वाहनों पर पथराव की घटना के बाद एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
श्रीनगर के पारिमपोरा के रोगन गली इलाके में मंगलवार को एक एसयूवी पत्थरबाजों की चपेट में आ गई। इस दौरान चालक तेज गति से गाड़ी बैक करने लगा तो दो बहनें फौजिया तथा नाडिया टक्कर लगने से घायल हो गईं।
दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां फौजिया की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कश्मीर घाटी के सभी इलाकों से कर्फ्यू हटा
Security while Voilance in Kashmir
- फोटो : PTI
इस बीच सफाकदल इलाके में स्कूटी सवार फुरकान हमीद पर भी पत्थरबाजों ने हमला बोल दिया। उसे स्किम्स में भर्ती कराया गया है।
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में रैली को रोकने पर सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। इसके बाद हिंसक झड़प शुरू हो गई। इसमें कुछ लोग घायल हो गए।
उधर, घाटी में मंगलवार को कहीं भी कर्फ्यू नहीं रहा। चार या चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रही। इस वजह से सड़कों पर अधिक संख्या में वाहन दिखे। आटो रिक्शा भी चले। कुछ इलाकों में दुकानें खुलीं। हालांकि, अलगाववादियों के बंद की वजह से स्कूल कालेज तथा अन्य शैक्षिक संस्थान बंद रहे।

क्रास बार्डर ट्रेड दो महीने बाद शुरू
क्रास बार्डर ट्रेड
- फोटो : File Photo
क्रास बार्डर ट्रेड लगभग दो महीने बाद मंगलवार को शुरू हुआ। उड़ी के सलामाबाद ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में इस ओर से दर्जनभर ट्रक पहुंचे जबकि पीओके से एक ट्रक ही पहुंचा।
कश्मीर हिंसा की वजह से चार अगस्त को व्यापार स्थगित हुआ था। खाद्य सामग्री, कपड़े तथा हैंडीक्राफ्ट्स से जुड़े सामान का श्रीनगर-मुज्जफराबाद तथा पुंछ-रावलाकोट मार्ग से व्यापार होता है।
कश्मीर हिंसा की वजह से चार अगस्त को व्यापार स्थगित हुआ था। खाद्य सामग्री, कपड़े तथा हैंडीक्राफ्ट्स से जुड़े सामान का श्रीनगर-मुज्जफराबाद तथा पुंछ-रावलाकोट मार्ग से व्यापार होता है।